दौसा, रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद जेल में बंद बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को चार्जशीट पेश की है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में रहते हुये निलंबित आरएएस पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल की एक कारनामों की चार्जशीट 2998 पन्नों की है।
खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...
इस चार्जशीट में यह बताया गया है कि किस तरह तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाते थे और रिश्वत लेते थे। इस चार्जशीट में दोनों अधिकारियों के बातचीत की स्क्रिप्ट भी लगाई गई है। इसमें पैसे की मांग और वसूली को लेकर चर्चा शामिल है।
दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से रिश्वत के मामले में 13 जनवरी को पिंकी मीणा गिरफ्तार की गई थी। जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दौसा के तत्कालीन एसडीएम पुष्कर मित्तल को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों और पिंकी मीणा को 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड करते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों आरएएस अधिकारी फिलहाल जेल में बंद हैं।
एसीबी कोर्ट 2 में गुरुवार को दोनों खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। एसीबी ने 2998 पेजों में चार्जशीट दस्तावेजों और गवाहों के बयानों को आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में अपराध को साबित माना है। एसीबी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि भूमि मुआवजा देने में देरी कर दोनों रिश्वतखोर आरएएस अधिकारी हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी पर दबाव बनाते थे और रिश्वत का खेल खेलते थे।