अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकडे गए ISIS के 4 आतंकी, पाकिस्तानी हथियार बरामद

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकडे गए ISIS के 4 आतंकी, पाकिस्तानी हथियार बरामद

अहमदाबाद, सोमवार को गुजरात ATS को बड़ी सफलता मिली। एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार ISIS आतंकियों को दबोचा। जानकारी के अनुसार चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं, जो श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे, उसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गुजरात एटीएस ने चारों को पकड़ लिया। इनके पास से पाकिस्तान में बना हथियार भी बरामद हुआ है। 

बताया जाता है कि अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे। अहमदाबाद से इन्हें निर्धारित जगह पर पहुंचना था। इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था। उससे पहले गुजरात एटीएस ने सबको गिरफ्तार कर लिया। 

ISIS का नया प्रयोग

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों को यहूदी स्थलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था। उन्हें पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे का इंतजार था। एजेंसी का कहना है कि यह ISIS का नया प्रयोग है। क्योंकि ऐसा कम ही होता है कि ISIS विदेशी आतंकी को भारत भेजे। ये अपने आप में ISIS का नया प्रयोग है। 

भारत में काफी पहले से पांव पसारने की कोशिश कर रहा आईएसआईएस

ISIS भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश में हैं। यही कारण है कि इनकी गतिविधियां यहां तेज हो गई है। कई ऐसे घटनाएं भी सामने आ चुकी है, जिसमें ISIS का हाथ होने के सबूत मिले हैं। साथ ही कई संदिग्ध और ISIS आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 

मार्च में गिरफ्तार हुआ था ISIS का भारत प्रमुख

मार्च में ही असम से आईएसआईएस के इंडिया चीफ को गिरफ्तार किया गया था। आईएसआईएस का भारत प्रमुख और उसका एक सहयोगी बंग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसा था। दोनों को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था। ये भारत में आतंकी फंडिंग और लोगों की आईएसआईएस में भर्ती की गतिविधियों में शामिल था।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट