50 अंक की गिरावट के साथ 52104 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स
मुंबई
प्राइवेट बैंक और आईटी शेयरों में गिरावट से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में मामूली गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 52517 अंक के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया था। फिर यह 650 अंक की गिरावट के साथ 51864 अंक पर आ गया था। लेकिन अंत में यह 50 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 52104 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 1.25 अंक की गिरावट के साथ 15313 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी आज कारोबार के दौरान 15432 अंक के नए शिखर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। पावरग्रिड, ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 से 6 फीसदी की तेजी आई। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, आयशर मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट आई।
bhavtarini.com@gmail.com 