6 दिसंबर से यहां लग रही है 'Big Shopping Days' सेल, घरेलू सामान पर मिलेगा 70% Discount

6 दिसंबर से यहां लग रही है 'Big Shopping Days' सेल, घरेलू सामान पर मिलेगा 70% Discount

नई दिल्ली

नए साल के आने से पहले ऑनलाइन साइट्स में कई तरह की सेल के ऑफर शुरू हो जाते है। इसी लड़ी के बीच Flipkart अपने ग्राहकों के लिए Big Shopping Days के नाम से नई सेल ला रहा है। इस सेल में ग्राहकों को हर तरह के प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी।
 
ये सेल 6 से 8 दिसंबर तक चलेगी। सेल के लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है जिसके तहत सेल में HDFC बैंक के कार्ड (डेबिट/क्रेडिट) से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर ईएमआई खरीदारी पर भी लागू होगा। 
 ऑफर्स की बात करें तो सेल में डेबिट कार्ड ईएमआई, नो कॉस्ट ईएमआई के अलावा कई एक्सचेंज ऑफर्स मिलेंगे। अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सेल में आपके लिए कई सारे ऑफर्स हैं। सेल में मोबाईल फोन्स को लेकर काफी अच्छे ऑफर मिलेंगे।  टीवी और घरेलू सामानों पर 70%, इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर 80% और फैशन के सामान पर 40 से 80 फीसदी तक के डिस्काउंट का लाभ ले पाएंगे। बात करें होम फर्निचर की तो इसे भी 40%-80% तक की कम कीमत पर खरीदने का मौका रहेगा।  सेल में ब्लॉक बस्टर डील्स, रश ऑवर्स, प्राइस क्रैश जैसी डील्स भी मिलेंगी।