रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम कोई भी हो मगर आगजनी की घटना काफी हो रही हैं. बीते सात माह में 665 आगजनी की घटना घटित हुई. हम भले ही स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर हो रहें है, मगर हमरा फायर स्टेशन या सिस्टम अभी भी स्मार्ट नहीं हुआ है. राजधानी रायपुर में जिस हिसाब से आगजनी की घटनाएं घटित हो रही हैं, उससे लगता है कि लोग काफी गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की घटना से जहां करोड़ों रुपयों का नुकसान भी हुआ है. वहीं कई लोंगो की जान मुश्किल से बचायी गई. छोटी छोटी लापरवाही के चलते आगजनी की बड़ी बड़ी घटनाएं घटित हुई. माह जनवरी 2018 से अब तक 7 माह में 665 आगजनी की घटनाएं घटित हुई. 9 जुलाई 2018 को ही राजधानी में तीन आगजनी की घटना घटित हुई.
2017 मार्च अप्रैल में 265 आगजनी की घटनाएं हुई. राजधानी की आबादी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. घनी बस्तियों के बीच और व्यस्तम मार्ग होने की वजह से तय समय सीमा में दमकलें आगजनी क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाती. यहीं वजह है कि आगजनी की अधिकांश घटनाओं में करोड़ों रुपये का नुकसान होता है.