शिविर के अंतिम दिन 7053 पंजीयन तथा 360 ऑपरेशन

शिविर के अंतिम दिन 7053 पंजीयन तथा 360 ऑपरेशन

शिविर के अंतिम दिन 7053 पंजीयन तथा 360 ऑपरेशन

चिन्हित मरीजों का तीनों अस्पतालों में 17 नवम्बर तक होगा इलाज

अब तक कुल 59070 पंजीयन तथा 2163 ऑपरेशन

7053-registration-and-360-operations-on-the-last-day-of-camp Syed Javed Ali मण्डला - 7 से 14 नवम्बर तक जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था जिसमें जिले तथा आसपास के मरीज प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। अंतिम दिवस तक मिले अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार 59070 मरीजों का पंजीयन तथा 2163 ऑपरेशन हो चुके हैं। जिला चिकित्सालय में अब तक 1920 ऑपरेशन, कटरा अस्पताल में 125 तथा योगीराज अस्पताल में 118 तथा खेल मैदान में दंत चिकित्सा के 524 ऑपरेशन किए गए हैं। इसके अलावा जिले से बाहर जबलपुर, इंदौर तथा भोपाल भी इलाज के लिए मरीजों को भेजा जा रहा है। 14 नवम्बर तक कुल 41 विशेष बसों से लगभग् 970 से ज्यादा मरीजों को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर भेजा गया। अंतिम दिन 7053 पंजीयन, 360 ऑपरेशन - समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर को 5243 मरीजों का पंजीयन तथा 158 ऑपरेशन हुए, जिसमें जिला चिकित्सालय में 23 सामान्य, 56 दंत, 53 नेत्र रोग सहित कुल 132, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 14 तथा योगीराज अस्पताल में 9 अस्थि तथा 3 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 12 ऑपरेशन किए गए। 8 नवम्बर को कुल 5452 पंजीयन तथा 145 ऑपरेशन किए गए, जिसमें जिला चिकित्सालय में 14 सामान्य, 73 दंत, 29 नेत्र रोग सहित कुल 116, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 17 तथा योगीराज अस्पताल में 7 अस्थि, 5 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 12 ऑपरेशन किए गए। 9 नवम्बर की अंतिम स्थिति में 6771 पंजीयन तथा 245 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 30 सामान्य, 83 दंत, 102 नेत्र रोग सहित कुल 215, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 18 तथा योगीराज अस्पताल में 5 अस्थि, 7 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 12 ऑपरेशन किए गए। 10 नवम्बर की अन्तिम स्थिति में 8607 पंजीयन तथा 233 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 40 सामान्य, 101 दंत, 63 नेत्र रोग सहित कुल 204, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 17 तथा योगीराज अस्पताल में 8 अस्थि, 4 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 12 ऑपरेशन किए गए। 11 नवम्बर की अन्तिम स्थिति में 8613 पंजीयन तथा 418 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 50 सामान्य, 201 दंत, 135 नेत्र रोग सहित कुल 385, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 20 तथा योगीराज अस्पताल में 7 अस्थि, 6 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 13 ऑपरेशन किए गए। 12 नवम्बर की अन्तिम स्थिति में 9663 पंजीयन तथा 439 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 32 सामान्य, 238 दंत, 130 नेत्र रोग सहित कुल 400, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 24 तथा योगीराज अस्पताल में 7 अस्थि, 8 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 15 ऑपरेशन किए गए। 13 नवम्बर की अन्तिम स्थिति में 10707 पंजीयन तथा 447 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 78 सामान्य, 183 दंत, 120 नेत्र रोग सहित कुल 381, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 11 तथा योगीराज अस्पताल में 8 अस्थि, 6 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 14 ऑपरेशन तथा खेल मैदान में 524 दंत रोग संबंधी शल्यक्रिया की गई। 14 नवम्बर की अनन्तिम स्थिति में 7053 पंजीयन तथा 360 ऑपरेशन किए गए जिसमें जिला चिकित्सालय में 52 सामान्य, 139 दंत, 86 नेत्र रोग सहित कुल 277, कटरा में स्त्री रोग से संबंधित 12 तथा योगीराज अस्पताल में 15 अस्थि, 13 प्लास्टिक सर्जरी सहित कुल 28 ऑपरेशन किए गए। अंतिम दिन तक 323 यूनिट हुआ रक्तदान - राहत शिविर में बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों के इलाज के उपरांत आवश्यक होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए रिफर किया गया। संपूर्ण चिकित्सा के दौरान मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खेल मैदान में रक्तदान के लिए विशेष काउंटर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के अंतिम दिन तक कुल 323 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा 98 मेमोग्राफी टेस्ट, 2044 सोनोग्राफी, 1757 ईसीजी, 3661 एक्स-रे, 1907 आयुष्मान कार्ड तथा 127 लोगों को रक्ताधान का लाभ प्राप्त हुआ। 7053-registration-and-360-operations-on-the-last-day-of-camp कमिश्नर एवं कलेक्टर ने प्रेस को दी जानकारी - संभाग आयुक्त राजेश बहुगुणा तथा कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन के पश्चात जिले के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों को राहत शिविर के दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाऐं एवं लाभान्वित लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त ने शिविर के माध्यम से गरीबांे को मिले निःशुल्क इलाज के बारे में चर्चा की। कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने बताया कि शिविर में पंजीकृत ऐसे मरीज जिन्हें सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया था किन्तु जिनकी अब तक अपनी शल्य चिकित्सा नहीं कराई है, ऐसे मरीजों की सर्जरी 17 नवम्बर तक जिला अस्पताल, कटरा अस्पताल अथवा योगीराज अस्पताल में की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में सेवारत् संभाग के शासकीय चिकित्सक 17 नवम्बर तक अपनी सेवाऐं जारी रखेंगे। उन्होंने जिले के बाहर इलाज के लिए भेजे जा रहे मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. जटिया ने बताया कि मंडला से बाहर जबलपुर, भोपाल तथा इंदौर भेजे गए मरीजों के समुचित इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में लाभान्वित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित फॉलोअप भी दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त आयुक्त अरविंद यादव तथा जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा सहित समस्त मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ये रहे उपस्थित - शिविर के समापन दिवस के अवसर पर लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा खेल मैदान पहुंचे। उन्होंने खेल मैदान में मरीजों की चिकित्सा के लिए की गई संपूर्ण चिकित्सा का विस्तार से जायजा लिया। श्री वर्मा ने पेथोलॉजी, रक्तदान तथा ओपीडी काउंटर में पहुंचकर शिविर के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, संभाग आयुक्त राजेश बहुगुणा, कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला, नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, पूर्व विधायक पाटन श्री नीलेश अवस्थी, सेवानिवृत कमिश्नर प्रभात पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, रोटेरियन्स तथा जनसामान्य उपस्थित रहे।