जिले के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारंभ

जिले के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारंभ

बारां। पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित जिले में नवनिर्मित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में पहले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिए हैं। संस्था प्राचार्या प्रभारी रजनी कुमारी ने बताया कि इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में है जो बहुत जल्द पूरा होने की संभावना हैं। छात्रों के हितों को देखते हुए इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रारंभ किए जा रहे हैं। प्रारंभ में दो डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन तथा डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस संचालित किए जा रहे हैं, प्रत्येक कोर्स में 30 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों में
विद्यार्थियों को लगभग एक साल का प्रशिक्षण संस्थान में दिया जायेगा। तत्पश्चात् छः माह की इण्टर्नशिप पांच सितारा होटलों से कराई जाएगी। इण्टर्नशिप में स्टाइपेंड मिलता है तथा भोजन एवं आवास होटल द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता हैं। प्रवेश हेतु आवेदन शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है तथा कोर्स की फीस भी राज्य के अन्य संस्थाओं से बहुत कम हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7737148465 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट