देवस्थान मंत्री ने प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

देवस्थान मंत्री ने प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

जयपुर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन पर्व पर आज जयपुर स्थित श्री प्रतापेश्वर महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रीमती रावत ने कहा कि देवस्थान विभाग श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन करवा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधीन आने वाले सभी शिव मंदिरों में श्रावण मास के विशेष महत्व को ध्यान में रखते हुए सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सोमवती अमावस्या है इसलिए शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई है एवं विभाग के अधीन शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। श्रीमती रावत ने बताया कि विभाग द्वारा रामनवमी पर राम मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवस्थान विभाग के मंदिरों में सुंदरकांड करवाया जाता है। विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण त्यौहार पर मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभाग के 593 मंदिरों के लिए 593 लाख रुपए जारी किए हैं, जिससे मंदिरों में भगवान की पोशाक, साज-सज्जा, रंग रोगन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने मंदिर पुजारियों के मानदेय में भी वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में कॉरिडोर निमार्ण की घोषणा की है एवं चरणबद्ध तरीके से इनके निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की जा रही है। श्री गहलोत के इस निर्णय से मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, मंदिर मार्गों एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

इस अवसर पर विभाग के शासन सचिव श्री महेश चन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त श्री रतनलाल योगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट