भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी और शिवराज पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे: उमा भारती

भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी और शिवराज पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे: उमा भारती

सीहोर । पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार सुबह सीहोर पहुंची। जन नेता गौरव सन्नी महाजन के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की अगवानी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को पुष्पगुच्छ भेंट कर गौरव सन्नी महाजन के द्वारा उनका स्वागत किया गया।
तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्राचीन गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंची जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि पटवारी परीक्षा में कोई घोटाला नहीं हुआ है विपक्ष के आरोपों के बाद हमारी सरकार के द्वारा जांच कराई जा रही है पूरे मामले का सच जल्दी ही सामने आएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ईसाई मिशनरी स्कूल के द्वारा सनातनी छात्रों को तिलक लगाने कलावा बांधने से मना करने को लेकर कहा कि कलावा और तिलक लगाना निजता का अधिकार है इसका हनन कोई भी नहीं कर सकता है। 
इस दौरान गौरव सन्नी महाजन पूरे समय पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती के साथ रहे उन्होंने कहा कि दीदी का आशीर्वाद हमेशा मिला है और मिलता रहेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट