भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
भाजपा जिलाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद बैठक में हुए शामिल
मंडला - रूण्ण्भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने उपस्थित महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की संगठन के विस्तार के साथ साथ महिला मोर्चा का दायित्व है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार के द्वारा महिलाओं के हितार्थ जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर चलाई जा रही है उनका लाभ महिलाओं को शत प्रतिशत मिले इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए मातृशक्ति जागरूक बने अपने अधिकारों को समझें तथा शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बने ऐसे जन जागरण के प्रयास भाजपा महिला मोर्चा को निरंतर करना आवश्यक है। इस अवसर पर मंच पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जोशी मोर्चा प्रभारी श्रीमती सुषमा मिश्रा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल जिला महामंत्री मंजू कछवाहा माधुरी वाजपेई मंडल अध्यक्ष सरोज सोनी उमा यादव सहित बैठक में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल की पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थीं।