फर्जी, झूठी और भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने फैक्ट चेक यूनिट बनाएगी केंद्र सरकार

फर्जी, झूठी और भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने फैक्ट चेक यूनिट बनाएगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि फर्जी, झूठी और भ्रामक खबरों को निर्धारित करने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। नियमों को लागू करने से पहले इस पर चर्चा की जाएगी। हम चुनाव प्रक्रिया में भी संशोधन करने का विचार कर रहे हैं इसलिए फेक न्यूज से जुड़ी खबरों पर लगाम कसने पर विचार करना जरूरी है।

फैक्ट चेक यूनिट बनाएगी सरकार
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें बताया गया कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया 2023 के नियमों में बदलाव होंगे। इसके तहत एक फैक्ट चेक यूनिट बनाई जाएगी, जो केंद्र सरकार से जुड़ी फर्जी, झूठी और भ्रामक खबरों की जांच करेगी। इससे ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने वालों की दुकानें बंद होंगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट