मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

राजधानी के टाउन हॉल में जनसम्पर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 9 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट