भोपाल-इंदौर में फिर फैलने लगा कोरोना, एक ही दिन में आए 35 केस

भोपाल-इंदौर में फिर फैलने लगा कोरोना, एक ही दिन में आए 35 केस

भोपाल। लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहा है, जहां चंद दिनों पहले एक दो केस सामने आ रहे थे, वहीं अब एक-एक दर्जन केस सामने आने से स्वास्थ विभाग के माथे पर भी चिंता की लहर छा गई है, हैरानी की बात तो यह है कि जो इंदौर-भोपाल कोरोना के हॉट स्पॉट बने थे, वहां फिर से कोरोना केसेस की रफ्तार तेज हो गई है।

कोरोना की रफ्तार किस तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35 केस सामने आए हैं, जिसमें से अकेले भोपाल में 27 केस, इंदौर में 5, जबलपुर में 2, खरगोन में 1 सामने आया है, इस प्रकार एमपी में एक ही दिन में करीब 35 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, वहीं एमपी में एक्टिव केसों की संख्या 82 हो गई है।

2291 लोगों की हुई कोरोना जांच
वर्तमान में सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ रही है, लोगों को कोई गंभीर समस्या नहीं हो रही है, लेकिन जब उनकी जांच की जा रही है, तो कोरोना के मरीज सामने आए रहे हैं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में करीब 2291 लोगों की जांच की गई, जिसमें 35 लोग पॉजीटिव आए हैं, इस प्रकार कुल रिपोर्ट में पॉजीटिव आए लोगों की संख्या करीब 1.5 प्रतिशत है।

ये बरतें सावधानी
आपको बता दें कि वर्तमान में सर्दी-खांसी के मरीजों की तादात काफी अधिक हो गई है, चूंकि लोग इसे सामान्य सर्दी-जुकाम मानकर इसकी जांच नहीं करवा रहे हैं, ऐसे में जिन्हें कोरोना संक्रमण है, वे भी पकड़ में नहीं आ रहे हैं, इस कारण अगर आपके आसपास कोई सर्दी-जुकाम का मरीज है तो आप उससे दूरी बनाकर रखें, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें, अगर फिर भी जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाएं, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट