दिव्यांगों की सेवा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

दिव्यांगों की सेवा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है, जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहतें दी गई हैं। 

श्री गहलोत सोमवार को उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हिरणमगरी सेक्टर-4 में दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां दिव्यांगों से बातचीत करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने समारोह में कहा कि संस्थान में दिव्यांगों द्वारा कई विधाएं सीखी जा रही हैं। यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी। कृत्रिम अंग लगने से उन्हें आगे बढ़ने की उम्मीदें मिली हैं।   
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश पोलियो मुक्त हो गया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न हादसों में अंग गंवा चुके लोगों को संस्थान द्वारा सहारा दिया गया है। राज्य सरकार भी ऐसे संस्थानों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमेशा तैयार है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को राज्य सरकार द्वारा स्कूटी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पोलियो ग्रस्त जगदीश पटेल ने व्हील चेयर के माध्यम से ‘धन्यवाद जननायक अशोक गहलोत, महंगाई से राहत दिलाई’ राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, संस्थान के संस्थापक श्री कैलाश मानव सहित अन्य पदाधिकारी और दिव्यांगजन उपस्थित थे। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट