पिछड़ा वर्ग के 200 युवाओं को दिया जायेगा रोजगार का प्रशिक्षण

पिछड़ा वर्ग के 200 युवाओं को दिया जायेगा रोजगार का प्रशिक्षण

भोपाल। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को जापान में रोजगार दिलाने के मकसद से एक अभिनव योजना प्रारंभ की है। वर्ष 2023-24 में योजना में 200 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जायेगा। योजना के लिये इस वर्ष विभाग द्वारा 2 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। पिछड़ा वर्ग के चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान जापानी भाषा सिखाने के लिये भोपाल में विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जापान में गारंटी के साथ हेल्थ केयर और निर्माण क्षेत्र में रोजगार दिलाया जायेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट