दिल्ली कोर्ट की निलंबित जज पर एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के एक नए मामले में रिश्वतखोरी के आरोपों का सामना कर रहीं दिल्ली की अदालत की निलंबित जज रचना लखनपाल और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रचना लखनपाल पर कथित तौर पर 2.99 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जब रचना लखनपाल न्यायिक सेवाओं में शामिल हुईं 27 जुलाई, 2006 को चेक अवधि की शुरुआत में इस दंपती के पास 1.09 लाख रुपए की संपत्ति थी, जो 28 सितंबर, 2016 को 10 वर्षों में 3.53 करोड़ से अधिक हो गई, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया।
bhavtarini.com@gmail.com

