खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बतौली के विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 26 अगस्त 2023 को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे पूर्वाह्न 11:00 बजे निज निवास बौरीपारी से कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली प्रस्थान कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री भगत अपराह्न 1:00 बजे कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल से शांतिपारा बतौली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां मितानिन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न 2:00 बजे शांतिपारा से मंगल भवन बतौली हेतु प्रस्थान कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं राजीव युवा मितान के सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपराह्न 6:00 बजे मंगल भवन बतौली से निज निवास बौरीपारा अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
