सामान्य भविष्य निधि अदालत 12 से 14 सितम्बर तक

सामान्य भविष्य निधि अदालत 12 से 14 सितम्बर तक

भोपाल, शासकीय कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिये महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी द्वितीय) द्वारा 12 से 14 सितम्बर तक सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन विंध्याचल भवन भोपाल में किया जा रहा है। इस अदालत में शासकीय कर्मियों के लेखा खातों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

प्रदेश में 8 लाख 33 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स को ऋण वितरित
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने बताया कि प्रदेश में 11 लाख 10 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 8 लाख 33 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स को ऋण वितरित किया जा चुका है। योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश जून माह तक नम्बर-1 और वर्तमान में दूसरे नम्बर पर है। योजना के सभी कम्पोनेंट में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 लाख 92 हजार से अधिक शहरी पथ-विक्रेताओं द्वारा डिजिटल लेन-देन किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप स्ट्रीट वेण्‍डर्स को 8 करोड़ 21 लाख से अधिक का केशबैक मिल चुका है।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री राहुल कपूर ने कहा कि देश में अभी लगभग 43 लाख स्ट्रीट वेण्डर्स को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। प्रतिदिन 25 हजार से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही हो रही है। इस गति को आगे भी बनाये रखना है। कार्यशाला में श्री अरविंद मेनन ने कहा कि पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेण्डर्स के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की योजना है। बैठक में बैंकर्स और नगरीय निकाय के अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट