इसरो गगनयान मिशन के लिए 4 टेस्ट फ्लाइट भेजेगा, 2024 की शुरुआत में अनमैंड मिशन भेजा जाएगा

मदुरै, इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट भेजेगा। इसके बाद तीन और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी। जिसकी जानकारी इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने दी। रामेश्वरम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सोमनाथ ने मदुरै में मीडिया से बातचीत में कहा- 21 अक्टूबर को पहली टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट के बाद हमने डी2, डी3 और डी4 की प्लानिंग की है।
क्रू मॉड्यूल गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को आउटर स्पेस में ले जाएगा
इस टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में लॉन्च करना, पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद इसे रिकवर करना शामिल है। क्रू मॉड्यूल गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को आउटर स्पेस में ले जाएगा। गगनयान मिशन के तहत इसरो ने अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन का पहला अनमैन्ड मिशन प्लान किया है। अनमैन्ड मिशन के सफल होने के बाद मैन्ड मिशन होगा, जिसमें इंसान स्पेस में जाएंगे।
गगनयान के लिए इसरो ने की थी पैराशूट की टेस्टिंग
इससे पहले इसरो ने गगनयान मिशन के लिए ड्रैग पैराशूट का सफल परीक्षण 8 से 10 अगस्त के बीच चंडीगढ़ में किया था। ये पैराशूट एस्ट्रोनॉट्स की सेफ लैंडिंग में मदद करेगा। यह क्रू मॉड्यूल की स्पीड को कम करेगा, साथ ही उसे स्थिर भी रखेगा। इसके लिए एस्ट्रोनॉट्स की लैंडिंग जैसी कंडीशन्स टेस्टिंग के दौरान क्रिएट की गई थीं।