जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री  सारंग

भोपाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में घुटना एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण हेतु रोबोट की स्थापना जल्द होगी। उन्होंने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज देश का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज होगा जिसमें हड्डी के ऑपरेशन के लिए रोबोट की स्थापना की जाएगी। मंत्री श्री सारंग ने बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री गोपाल डांड़, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के परियोजना संचालक श्री जी.पी. मेहरा, गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन श्री अरविंद राय एवं अधीक्षक श्री आशीष गोहिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट