लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत मिली

नई दिल्ली। लखीमपुर केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष को जमानत मिल गई है। क्क हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। आशीष पर किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है। आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही जेल में है। लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाडिय़ां किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।