एमपी ट्रांसको के गोविन्दपुरा परिसर का विद्युत नियामक आयोग की टीम ने लिया जायजा

एमपी ट्रांसको के गोविन्दपुरा परिसर का विद्युत नियामक आयोग की टीम ने लिया जायजा

भोपाल, म.प्र. विद्युत नियामक आयोग भोपाल के सचिव डॉ. उमाकान्त पान्डा एवं अन्य अधिकारियों ने एमपी ट्रांसको (एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के गोविन्दपुरा भोपाल स्थित क्षेत्रीय लोड डिस्पेच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेन्टर और 220 के.व्ही. सब स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान आयोग की टीम ने लोड डिस्पैच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेन्टर की सम्पूर्ण कार्य-प्रणाली को नियामक आयोग के मापदंड अनुसार जाँचा और आवश्यक जानकारी ली।

टीम ने 220 के.व्ही. गोविन्दपुरा कन्ट्रोल रूम में लगे आरटीयू टेलीमीटरी, जी.आई.एस. उप केन्द्र ई-8 के रिमोट ऑपरेशन संबंधी भी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। नियामक आयोग की टीम ने 220 के.व्ही. गोविंदपुरा के यार्ड में निर्माणाधीन मेट्रो फीडर-वे एवं स्मार्ट सिटी फीडर-वे के कार्य की प्रगति को जाना।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट