पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलने के लिए चाहिए 400 सीटें: हिमंत बिस्वा शर्मा

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलने के लिए चाहिए 400 सीटें: हिमंत बिस्वा शर्मा

नई दिल्ली, भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटें देने की पीएम मोदी की अपील के बारे में बताते हुए कहा कि यदि पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करना है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीटें चाहिए।

गिरिराज सिंह के पक्ष में आयोजित सभा में बोले

हिमंता सरमा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बखरी स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आखिर पीएम मोदी को 400 सीटें इसलिए चाहिए क्योंकि देश में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने, पीओके को भारत में शामिल करने के लिए, ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाने के लिए 400 सीटें हर हाल में चाहिए।”

लव जिहाद को देश से समाप्त कर दिया जाएगा

सरमा ने कहा कि अगर इस बार राजग की 400 से अधिक सीटों के सरकार बनी तो देश से लव जिहाद को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा और कहा कि श्री यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन मुसलमान को आरक्षण भारत में नही पाकिस्तान में मिलना चाहिए।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी सरकार का आरक्षण अनुसूचित जाति (एससी)- अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए है। कांग्रेस  तुष्टिकरण की राजनीति करती है और झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है। देश में हिंदू हैं इसलिए हमारा देश सेक्युलर है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट