पूर्णिमा ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत 

पूर्णिमा ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत 

पूर्णिमा ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत 

30वी राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में जीते पदक

मण्डला - जिला वूशु संघ सचिव माया रजक ने बताया कि 30वी राष्ट्रीय सीनियर वूशु चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश वूशु संघ सचिव सारिका गुप्ता द्वारा भोपाल के मध्य प्रदेश पुलिस अकैडमी भौरी में किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश टीम से भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 1600  खिलाड़ी और खेल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से 44 इकाइयों की टीमें आई, जिसमें भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अतिरिक्त आर्मी, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी तथा पुलिस की टीम भी सम्मिलित रही। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मंडला की वूशु खिलाडी पूर्णिमा रजक ने अपने इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त किया। पू्र्णिमा रजक पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम से 15 स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है, पूर्णिमा के पदक जीतने पर सभी खेल प्रेमियों ने पूर्णिमा को बधाई प्रेषित की है।