मांझी समाज की समस्याओं का हल किया जाएगा : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

मांझी समाज की समस्याओं का हल किया जाएगा : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में मांझी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मांझी समाज मेहनतकश है। यह समाज हमेशा से ही निःस्वार्थ भाव से अपना कार्य करता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु अनेक योजनायें शुरू की है। उन्होंने कहा कि मांझी समाज की जो समस्यायें है, उनको दूर किया जाएगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय मांझी समाज के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मांझी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मांझी समाज जन उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट