प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर काम

प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर काम

भोपाल, प्रदेश की बहुप्रतिक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए यह परियोजना बहुत ही लाभकारी साबित होगी। इस परियोजना से दोनों राज्यों की साढ़े 8 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बताया जा रहा है कि परियोजना अथारिटी के भोपाल स्थित कार्यालय ने मप्र, उप्र दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर परियोजना की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

2005 में अनुबंध हुआ था,दोनों राज्यों के बीच 2021 में समझौता हुआ

बता दें कि केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच वर्ष 2005 में एक अनुबंध हुआ था, लेकिन उसके बाद प्रक्रिया धीमी पड़ गई। सभी औपचारिकतों को पूरा करने के बाद दोनों राज्यों के बीच साल 2021 में समझौता हुआ।
हाल ही में बनी नई सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने की प्रयास किये थे। मिल रही जानकारी के अनुसार केंद्र में नई सरकार बनते ही केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास जुलाई में किया जाना संभव है। इसके अंतर्गत बनने वाले दोधन बांध के लिए तकनीकी निविदा पूरी कर ली गई है। बता दें कि दोधन बांध की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक होगी। इस परियोजना के लिए निविदा में देश के बड़े उद्योगपति अदाणी की कंपनी और मध्य प्रदेश के बड़ी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ने रुचि दिखाई है। साथ ही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), एस्कान इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) लिमिटेड, एसटीएन सहित 22 कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

लगेगा छह वर्ष का समय

44 हजार 605 करोड़ रुपए की इस परियोजना को पूरा करने में छह वर्ष का समय लगना अनुमानित है। इस परियोजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत राशि देगी। दोनों राज्य सरकारों को कुल लागत की पांच-पांच प्रतिशत राशि देनी होगी। परियोजना पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई क्षमता का विकास होगा तो लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। केन-बेसिन से उप्र के 2.27 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी, केन-बेसिन से मप्र में 4.47 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई होगी, जबकि बेतवा बेसिन से मप्र में सिंचाई का क्षेत्रफल 2.06 लाख हेक्टेयर होगा। बिजली मध्य प्रदेश के हिस्से में आएगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट