प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड अब हो जाएगा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड अब हो जाएगा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

भोपाल, पीईबी यानी, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी एम्प्लाई सिलेक्शन बोर्ड) कहलाएगा। 7 महीने पहले कैबिनेट की मीटिंग में नाम बदलने की मुहर लगी थी। अब बोर्ड पर भी इसे बदल दिया गया है। बुधवार को कर्मचारियों ने बिल्डिंग समेत बोर्ड पर नया नाम लिख दिया। बता दें कि इसका सबसे पहले नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) था, जिसे बदलकर पीईबी किया गया था। अब तीसरी बार इसे मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड हो गया है। लगातार नाम बदलने की बड़ी वजह व्यापमं घोटाला है।

नोडल डिपार्टमेंट भी बदल दिया गया
बता दें कि पीईबी का नाम तो बदला ही, साथ ही इसका नोडल डिपार्टमेंट भी बदल दिया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड के संचालन की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग के पास है। यह विभाग सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास ही है। वहीं राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार हैं।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट