घर में नहीं आएगा चूहा, अपनाएं ये उपाय, जानिए क्या है नुस्खा

घर में नहीं आएगा चूहा, अपनाएं ये उपाय, जानिए क्या है नुस्खा

घर में चूहों का बसेरा सबसे बड़ी परेशानी में से एक है। चूहों को गणपति भगवान की सवारी भी माना जाता है। चूहे बिन बुलाए मेहमान की तरह घर में आ जाते हैं, जाने का नाम नहीं लेते। खाने-पीने की चीज, कपड़ों का नुकसान करते हैं। कीमती चीजों को भी कुतर देते हैं। 
चूहे को घर से भगाने के काफी प्रयास के बाद भी घर से नहीं जाते हैं और हमेशा परेशानी का सबब बने रहते हैं। ऐसे में एक तरीका है, जो चूहों को घर से भगाने में कारगर साबित होगा। इस नुस्खे के काफी अच्छे परिणाम आए हैं।

...तो अपनाएंया ये तरीका 

पुदीना जैसी जड़ी-बूटियों की गंध से चूहे सख्त नफरत करते हैं। इस तरह पुदीने की खूशबू से चूहों को भगाने में सफलता मिलेगी।

चूहों को पसंद नहीं है पुदीने की गंध

पुदीने की गंध चूहों को क्यों पसंद नहीं आती है। दरअसल चूहा एक बेहद ही संवेदनशील जानवर होता है, जिसे थोड़ी सी गंध से भी रोका जा सकता है। और, पुदीने में न सिर्फ एक स्ट्रॉन्ग स्मेल होती है, बल्कि एक अलग तरह की ताजगी भी होती है जिसे चूहे स्पेशली नापसंद करते हैं। इसलिए तेज, स्पष्ट सुगंध वाले शुद्ध और नैचुरल पेपरमिंट तेल की गंध चूहे बर्दाश्त नहीं कर पाते।

पिपरमेंट ऑयल से भगाएं चूहे

चूहों को पुदीने की स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप भी चूहों से छुटकारा पाने के लिए पिपरमेंट ऑयल की मदद ले सकते हैं। पुदीने के तेल का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। इससे चूहे घर छोड़ देंगे और दोबारा वापस नहीं आएंगे।

ऐसे करें इस्तेमाल

— पेपरमिंट ऑयल में कॉटन बॉल को भिगोकर घर में उन जगहों पर रख दीजिए, जहां चूहे ज्यादा आते हैं। हर तीसरे दिन कॉटन बॉल को बदल दें, जिससे खुशबू बनी रहे।
— वाइट सिरका, डिटर्जेंट और पेपरमिंट ऑयल मिलाकर छिड़काव भी कर सकते हैं। 

कैसे बनाएं मिश्रण

2 कप पानी एक कप सफेद सिरका या तरल डिश साबुन की 3 से 5 बूंदें मिलाना है, और उसमें पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें डाल दें। इससे घर की सपफाई के साथ साथ चूहों के आतंक से मुक्ति मिलेगी।
— पेपरमिंट ऑयल को ज्यादा तेज बनाने के लिए इसमें दालचीनी, सिट्रोनेला और नीलगिरी जैसे ऑयल मिला सकते हैं, जो कीटाणुओं को भगाने में काम आते हैं।
— अगर आप चाहें तो पेपरमिंट ऑयल में सिर्फ पानी मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं। इससे चूहे घर से भाग जाएंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट