सीएम हेल्प लाइन में ऊर्जा संबंधी शिकायत निवारण में शाजापुर राज्य में प्रथम

सीएम हेल्प लाइन में ऊर्जा संबंधी शिकायत निवारण में शाजापुर राज्य में प्रथम

भोपाल, सीएम हेल्प लाइन पर ऊर्जा संबंधी शिकायतों के निराकरण में अप्रैल-2022 से मार्च-2023 तक उत्कृष्ट कार्य करने पर शाजापुर जिला राज्य स्तर पर प्रथम रहा है। विगत 12 महीनों में शाजापुर वृत्त सीएम हेल्प लाइन में ऊर्जा विभाग की ग्रेडिंग में 7 बार प्रथम एवं 5 बार दूसरे स्थान पर रहा। जनवरी से मार्च 2023 तक सतत तीन बार प्रथम स्थान मिला। शाजापुर जिले की इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर और शाजापुर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने पूरे स्टाफ को बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट