प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को सतना जिले के अमरपाटन में मैहर ढाबा से झिन्ना नाका पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के आंतरिक फोर-लेन का भूमि-पूजन किया। आंतरिक फोर-लेन की लागत 20 करोड़ 92 लाख रूपये है।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम-सड़क योजना ने गाँव, तहसील, जिला और संभाग में सड़कों का निर्माण कर छोटे-छोटे स्थानों को प्रदेश और देश की राजधानी से जोड़ने का काम किया है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिये 65 करोड़ रूपये की योजना मंजूर की जा चुकी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कौल एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट