वन विहार में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष नेचर कैम्प का आयोजन

वन विहार में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष नेचर कैम्प का आयोजन

भोपाल, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में आज बाल ग्राम एस.ओ.एस. भोपाल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिये नि:शुल्क ‘‘विशेष नेचर केम्प’’ का आयोजन किया गया। केम्प में 49 छात्र-छात्राओं और 8 सहयोगियों ने भाग लिया। सहायक संचालक वन विहार श्री सुनील कुमार सिन्हा ने वन विहार के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वन विहार पर केन्द्रित फिल्म पक्षी एवं टाइगर दिखाई गई और वन विहार का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान लॉयन, पेंथर, भालू, टाइगर, कछुए एवं स्नेक पार्क के बारे में रोचक जानकारी दी गई।
रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन संरक्षक एवं श्री मो. खालिक, परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन श्रीमती अनामिका चोपड़े, बॉयोलॉजिस्ट श्री विजय बाबू नंदवंशी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट