08 फरवरी से शुरू होगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंतर्गत थांगता की प्रतियोगिता...

08 फरवरी से शुरू होगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंतर्गत तक थांगता की प्रतियोगिता
प्रभारी मंत्री ने आयोजन स्थल का निरिक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मंडला - खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंतर्गत थांगता खेल का शुभारंभ 08 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे इण्डोर स्टेडियम मण्डला में होगा। तीन दिवसीय यूथ गेम्स में अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मिर, झारखण्ड, लद्दाख,, मध्यप्रदेश, मणिपुर, नागालेण्ड, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पश्चिम बंगाल सहित 22 राज्यों के 128 खिलाड़ी एवं 28 टेक्निकल ऑफिसियल शामिल होंगे।आयोजन के 01 दिन पूर्व 07 फरवरी 2023 को प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल आयोजन संबधी तैयारियों का जायजा लेने इण्डोर स्टेडियम पहुंचे। काम्पिटिशन मैनेजर थांगता प्रेम कुमार ने प्रभारी मंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया है। इसके बाद प्रभारी मंत्री के समक्ष थांगता का डेमोस्ट्रेशन दिया गया।
इस दौरान भीष्म द्धिवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा, विनोद कछवाहा अध्यक्ष नगर पालिका, अनुराग बिट्टू चैरसिया नगर अध्यक्ष भाजपा, नरेश सिंधिया, रामजी गायक, सुधीर मिश्रा पार्षद, अनंत तिवारी, प्रेम कुमार काम्पिटिशन मैनेजर थांगता, श्रीमति रानी बाटड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला, श्रीमति मीना मसराम अपर कलेक्टर मण्डला, गजेंद्र सिंह कंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुष्पेंद्र अहाके एस.डी.एम मण्डला, रविंद्र ठाकुर खेल और युवा कल्याण अधिकारी, अरविंद पटले, पंकज उसराठे उपस्थित थे। 08 फरवरी 2023 से होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंतर्गत थांगता खेल के आयोजन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने छात्रों/खिलाड़ियों/जिलेवासियों से अपील की गई है।