युक्तियुक्तकरण से सपनई के स्कूलों में बढ़े शिक्षक

युक्तियुक्तकरण से सपनई के स्कूलों में बढ़े शिक्षक

रायपुर, रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर स्थित सपनई गांव में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। यहां प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल में पहले मात्र 5 शिक्षक कार्यरत थे। हाल ही में 7 अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना से अब कुल 12 शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। हाई स्कूल में विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के नए शिक्षक मिलने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि विषय-विशेष शिक्षकों से पढ़ाई आसान और रुचिकर हुई है। वहीं सरपंच मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुई इस पहल से सपनई के साथ-साथ आसपास के 7 गांवों-देवबहाल, झारगुड़ा, अड़बहाल, निरंजनपुर, बलभद्रपुर और सराईपाली के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार