पशुपालन मंत्री ने पाली के गलथनी में ग्रामीणों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड
जयपुर। पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को गलथनी में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ सुना। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और संदेशों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विचारों को साझा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसमें रखे गए विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।
इस अवसर जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
bhavtarini.com@gmail.com
