मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम को फायनल में पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम को फायनल में पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम के फायनल में पहुँचने पर टीम सदस्यों को बधाई दी है। ग्वालियर में आज महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का खेल उच्च मानदंडों के अनुरूप था। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा और टीम फाइनल में भी विजय प्राप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट