मुख्यमंत्री ने पर्यावरण-प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण-प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में जामुन, पीपल और इमली के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण-प्रेमी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री दीपांशु राठौर, मोहित, नीरज और हर्ष राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर भी पौधे लगाए। ट्राय फाउंडेशन के श्री अजय सिसोदिया, सुश्री पूर्वा शर्मा, श्री आयुष और सुश्री नीतू तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। विजन डेवलपमेंट फॉर वूमेन वेलफेयर नीड्स सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री दिव्या अत्री ने 'मेरा भोपाल-मेरी जिम्मेदारी' अभियान में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने और पॉलीथीन मुक्त मार्केट के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों द्वारा लिए गए इस दायित्व की सराहना की। श्रीमती अंशिता शर्मा, सुश्री वैदेही चौधरी, श्री अमेय शर्मा, श्री प्रभव सोहगौरा भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट