सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज, आज से CM साय का आकस्मिक दौरा

आमजन से मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे करेंगे संवाद
31 मई तक समाधान शिविर में किया जाएगा समस्याओं का निराकरण
रायपुर। आज से छत्तीसगढ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज हो रहा है। इसके तहत सीएम विष्णुदेव साय सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। सीएम आज से प्रदेश के किसी भी जिले में औचक निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक जाएंगे और वहां लोगों से सीधा करेंगे। उनका यह भ्रमण। गोपनीय है। शीर्ष स्तर को छोड़कर किसी को नहीं पता कि वह किस गांव में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे।