राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

राज्यपाल ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से मुलाक़ात के दौरान आह्वान किया कि वे राष्ट्र के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण भाव रखते हुए कार्य करें। उन्होंने इन अधिकारियों से आम जन के प्रति संवेदनशील होकर विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की भी बात कही। उन्होंने आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने और राष्ट्र राज्य के हित में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं देने पर जोर दिया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट