उद्धव के भतीजे निहार ठाकरे की शिंदे कैंप में एंट्री

उद्धव के भतीजे निहार ठाकरे की शिंदे कैंप में एंट्री

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और तगड़ा झटका देते हुए एकनाथ शिंदे ने बड़ी सेंध की है। उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने शिंदे के साथ मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। निहार ठाकरे परिवार से आते हैं और शिवसेना के उत्तराधिकारी भी हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए एकनाथ शिंदे की बगावत रोज नए संकट खड़े कर रहा है। पहले एकनाथ शिंदे ने 40 शिवसेना विधायकों को अपने पाले में किया और उद्धव ठाकरे से सीएम पद छीन कर ले गए। अब ठाकरे परिवार में ही रार सामने आई है। उद्धव के भतीजे निहार ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया।