पीएम जनमन योजना अंतर्गत गेरुखदान में विशेष आधार शिविर आयोजित, बैगा जनजाति के लोगों का हुआ आधार पंजीयन
खैरागढ़, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र गेरुखदान में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के बैगा समुदाय के लोगों के नए आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीयन किया गया। इस पहल से दूरस्थ वनांचल में निवासरत जनजातीय परिवारों को अपने ही क्षेत्र में आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हुईं।
पीएम जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों तक बुनियादी सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से आयोजित शिविर में ऐसे बैगा समुदाय के लोगों का आधार पंजीयन किया गया, जिनके आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाए थे। स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को आधार पंजीयन के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
आधार कार्ड राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। आधार पंजीयन होने से बैगा समुदाय के पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में सुविधा होगी।
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत गेरुखदान में आयोजित यह विशेष आधार शिविर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों को आवश्यक पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
