कान्हा से एक और बाघ को किया गया ट्रांसलोकेट

कान्हा से एक और बाघ को किया गया ट्रांसलोकेट

कान्हा से एक और बाघ को किया गया ट्रांसलोकेट

संजय टायगर रिजर्व भेजा गया नर बाघ

तीन वर्षों से मुक्की परिक्षेत्र में स्थित विशेष रूप से निर्मित बाड़े में था बाघ

मुक्की परिक्षेत्र से 3 वर्ष पूर्व इस अनाथ बाघ शावक को किया गया था रेस्क्यू

a-male-tiger-sent-to-sanjay-tiger-reserve-from-kanha Syed Javed Ali मंडला - कान्हा प्रबंधन द्वारा पिछले लगभग तीन वर्षों से मुक्की परिक्षेत्र में स्थित विशेष रूप से निर्मित एक बाड़े में मुक्त रूप से विचरण करने वाले एक बाघ को ट्रान्सलोकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत् मुक्त करने हेतु आज दिनांक 10.12.2018 को संजय टाईगर रिज़र्व, सीधी को भेजा गया है। मुक्की परिक्षेत्र से 3 वर्ष पूर्व इस अनाथ बाघ शावक को रेस्क्यू किया गया था। इस नर बाघ को आज कान्हा, पेंच एवं संजय टाईगर रिजर्व, सीधी के वन्यप्राणी चिकित्सकों एवं अधिकारियों द्वारा निश्चेतन कर उसके शरीर के आवश्यक माप रिकार्ड कर एवं ब्लड सेम्पलिंग किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एल.कृष्णमूर्ति क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व के मार्गदर्शन में कान्हा प्रबंधन द्वारा सम्पन्न की गई। इस संपूर्ण कार्यवाही में विन्सेंट रहीम क्षेत्र संचालक संजय टाईगर रिजर्व सीधी, श्रीमति अंजना सुचिता तिर्की, उप संचालक, एवं संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक का.टा.रि., अखिलेश मिश्रा, वन्यप्राणी चिकित्सक, पेंच टा.रि.एवं कान्हा टाईगर रिज़र्व मण्डला, संजय टाईगर रिज़र्व के कर्मचारियों ने सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि इस बाघ के सहित घोरेला बाघ बाड़े से वर्ष 2005 से वर्तमान तक 7 बाघों को पन्ना टाईगर रिजर्व, नौरादेही अभयाण्य, कान्हा टाईगर रिजर्व, सतपुडा टाईगर रिजर्व में मुक्त किया जा चुका है। इस बाघ ट्रान्सलोकेशन से संजय टायगर रिजर्व, सीधी में बाघों की संख्या वृद्धी में मदद मिलेगी। इस प्रकार कान्हा टायगर रिजर्व से अनाथ शावक को सफलता पूर्वक रिवाईल्डिंग कर संजय टायगर रिजर्व, सीधी में स्वच्छंद विचरण हेतु मुक्त करने रवाना किया गया है। इस ट्रांसलोकेशन की जानकारी मीडिया को पहले से नहीं दी गई थी। इसके पहले पार्क प्रबंधन द्वारा मीडिया से इस तरह की जानकारी सांझा की जाती रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बाघ के ट्रांसलोकेशन के बाद पार्क प्रबंधन द्वारा अपने अधिकृत ईमेल के जरिये प्रेस नोट जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण कर ली गई।