...और जब प्रद्युम्न के स्वागत की जगह लगे धोखेबाज वापिस जाओ के नारे

...और जब प्रद्युम्न के स्वागत की जगह लगे धोखेबाज वापिस जाओ के नारे

कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न सिंह लोधी का काले झंडे दिखाकर विरोध

[video width="400" height="220" mp4="http://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2020/07/pradumn-lodhi-4.mp4"][/video] kamlesh pandey छतरपुर /कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न सिंह लोधी बडामलेहरा पहुंचे। जो उनका पहले पालक पावड़े बिछाकर स्वागत किया करते थे उन कोंग्रेसियो ने गद्दार विधायक के नारे लगाकर जमकर न केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि काले झंडे दिखाकर विधायक वापिस जाओ के नारे लगाकर नगर में प्रवेश करने से रोकने के प्रयास भी किये गए। लेकिन भारी पुलिस बल की सक्रीयता से कोई कांग्रेसियो के मन की नहीं हो पाई। उन तमाम ग्रामीणों ने भी कांग्रेसियो के स्वर से स्वर मिला कर विरोध दर्ज कराया जो कभी विधायक रहते श्री लोधी को मसीहा मान रहे थे। [video width="640" height="352" mp4="http://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2020/07/pradumn-lodhi-5.mp4"][/video] ज्ञात हो कि प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस विधायक से स्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के 6 घंटे में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनने के बाद बडामलेहरा पहुंचे थे। लोगो के विरोध ,आक्रोश को देखकर उनका मन कह बैठा कि अपने हुए पराये।बड़ामलहरा में कांग्रेस नेता नरेन्द्र दीक्षित, धनप्रसाद असाटी, दीप्ती पांडे,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सफीक खान सहित सैकड़ो कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतरकर विरोध किया।विरोध में सड़क पर उतरे लोगो ने उप चुनाव में उन्हें धोखा के बदले सबक सीखाने के संकेत दे दिए है । बकस्वाहा में हुआ स्वागत वही बकस्वाहा पहुंचने पर प्रद्युम्र लोधी का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।बकस्वाहा में आयोजित एक संक्षिप्त सभा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नागरिक आपूर्ती निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्र लोधी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की समस्यायें किसानों को गरीब बना रही हैं। भाजपा सरकार ने वादा किया है कि वे क्षेत्र में बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे इसीलिए वे भाजपा में गए हैं। छतरपुर में भी भाजपा कार्यालय में प्रद्युम्र सिंह का नेताओं ने स्वागत किया। बकस्वाहा में स्वागत करने वालों में मढ़देवरा सरपंच राजेन्द्र लुहारया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज किशोर तिवारी, मडंल अध्यक्ष अनिल सोनी, मोती यादव, विक्रम सिंह ठाकुर, कपिल तिवारी शामिल रहे।