अरमान मलिक का पहला ब्रेक अप सांग गज़ब की सराहना और प्यार इकठ्ठा कर रहा है

अरमान मलिक का पहला ब्रेक अप सांग गज़ब की सराहना और प्यार इकठ्ठा कर रहा है
टी-सीरीज़ के प्रोडक्शन में बने अरमान मालिक के "टूटे खाब" को चारों और पसंद किया जा रहा है, नतीजन इस गाने ने कुछ ही समय में यू ट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज इकठ्ठा कर लिए हैं। अरमान मलिक के पास अपने क्रेडिट के लिए कई चार्टबस्टर्स मौजूद हैं जिनमें, ' मैं रहू या रहू', 'घर से निकलते ही' और प्यार मांगा हैं जैसे गाने शामिल हैं। उनका नया ब्रेक आप सांग पूरी तरह प्यार और भावनाओं से भरा एक विस्फोटक सांग कहा जा सकता है, जो लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है, और जाहिर है अरमान अब रुकने वाले नहीं है और उन्होंने अपने उन फैंस के बीच गजब का उत्साह पैदा कर दिया है जो शहर में उनकी सफलता का जश्न बनाने के लिए इकठ्ठा हुए और इसे एक  बेहतरीन इवेंट बना दिया। अरमान मलिक ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ इंडस्ट्री के शानदार सिंगर्स में से एक के रूप में पहचान बनाई है. यही वजह है कि अरमान को देशभर से दिलखोल कर कमेंट्स और प्यार मिल रहा है। आने वाले दिनों में हमें अरमान से अन्य कई चार्टबस्टर्स मिलेंगे, इस बात पर भरोसा किया जा सकता है।