वर्णवाल पीएस वन, ओपी श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के अपर सचिव बने
भोपाल। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अभी तक मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव रहे अशोक वर्णवाल, सचिव चंद्रशेखर बोरकर, उप सचिव इलैया राजा टी को हटा दिया गया है। इसके साथ ही संचालक जनसंपर्क ओपी श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीवास्तव को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एसीएस वन एपी श्रीवास्तव को महानिदेशक प्रशासन अकादमी और रीवा संभागायुक्त अशोक भार्गव को शहडोल संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य सचिव पद से कुछ दिनों पहले हटाए गए एसआर मोहंती सहित चार आईएएस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। मोहंती के सेवानिवृत्त होने के बाद पीएस उद्योग राजेश राजौरा एसीएस बन सकते हैं।
नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
अशोक वर्णवाल पीएस मुख्यमंत्री पीएस वन
अनिरुद्ध मुखर्जी पीएस विमानन पीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग
डॉ. मसूद अख्तर आयुक्त अजा. विकास प्रबंध संचालक अजा वित्त विकास निगम
एम सेलवेंद्रन् सचिव मख्यमंत्री व राजस्व सचिव मुख्यमंत्री, प्रौद्योगिकी विमानन का अतिरिक्त प्रभार
बी चंद्रशेखर सचिव मुख्यमंत्री आयुक्त आदिवासी विकास
ओपी श्रीवास्तव संचालक जनसंपर्क अपर सचिव मुख्यमंत्री, संचालक जनसंपर्क (अतिरिक्त प्रभार)
इलैया राजा टी उप सचिव मुख्यमंत्री एमडी एमएसएमई, एमडी विमानन (अतिरिक्त प्रभार)
अवधेश शर्मा जीएम नान उप सचिव मुख्यमंत्री
अरविंद दुबे उप सचिव मुख्यमंत्री उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालीय
श्रीवास्तव को मंत्रालय से बाहर भेजा
इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद उनसे वरिष्ठ एसीएस वन एपी श्रीवास्तव को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया गया है। एपी श्रीवास्तव को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही रीवा के संभागायुक्त अशोक भार्गव को शहडोल संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजौरा बनेंगे एसीएस
मंगलवार को एसआर मोहंती सहित चार अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। मोहंती के सेवानिवृत्त होने से एसीएस स्तर का एक पद रिक्त हो गया है। ऐसे में प्रमुख सचिव उद्योग राजेश राजौरा को एसीएस के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। वे जल्द ही एसीएस बनेंगे।
जाटव को आयुक्त आरएसके पदस्थ
कुछ दिनों पहले तक इंदौर कलेक्टर पदस्थ रहे लोकेश जाटव को राज्य शिक्षा केंद्र में आयुक्त बनाया गया है। वहीं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र आईरिन सिंथिया जेपी को संचालक बजट बनाया गया है। इधर अपर संचालक कौशल विकास आशीष वशिष्ठ को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
सुधीर कोचर उप सचिव मुख्यमंत्री बने
भोपाल। राज्य सरकार ने आधा दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। आदेश के तहत सुधीर कोचर को उप सचिव मुख्यमंत्री, भूपेंद्र सिंह परस्ते को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। परस्ते के पास संचालक सीएम हेल्पलाइन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार जैन को महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, हृदयेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर जीएडी पूल में भेजा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी प्रकाश चंद्र शाक्य को स्थानांतरित कर जीएडी पूल में भेजा गया है।