अयाना मुखर्जी के कुचीपुड़ी ने शरद महोत्सव को बनाया यादगार

अयाना मुखर्जी के कुचीपुड़ी ने शरद महोत्सव को बनाया यादगार

अयाना मुखर्जी के कुचीपुड़ी ने शरद महोत्सव को बनाया यादगार

कुचीपुड़ी की विभिन्न विधाओं की दी प्रस्तुति

तरंगम प्रस्तुति ने बटोरी श्रोताओं की खूब ताली

सहस्त्रधारा में पहले दिन हुई शानदार प्रस्तुतियाँ

ayana-mukherjees-kuchipudi-made-sharad-festival-memorable Syed Javed Ali मण्डला - जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संवर्धन परिषद तथा रजा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सहस्त्रधारा में 2 दिवसीय शरद महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरसी वार्ष्णेय, जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया। महोत्सव में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सहस्त्रधारा के पचपठा मंदिर परिसर में आयोजित इस उत्सव में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति और भारत की विविधता पर आधारित क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किये। शरद महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में कुचीपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी की तीन प्रस्तुतियाँ रही। ayana-mukherjees-kuchipudi-made-sharad-festival-memorable ’जय दुर्गे’ से हुआ शास्त्रीय नृत्य का आगाज - प्रख्यात नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने शरद महोत्सव का प्रारंभ ईष्वरीय आराधना से किया। उन्होंने आदिशक्ति को समर्पित अपनी आराधना में अपनी चेहरे, हाथों एवं पैरों की आकर्षक मुद्राओं से शक्ति के अनेक रूपों का प्रदर्शन किया। अयाना ने ’जय दुर्गे’ की भक्तिमय प्रस्तुति के दौरान आदिशक्ति की विनाश एवं सृजन की अद्भुत शक्तियों की स्तुति की। दर्शकों ने भी इस शास्त्रीय नृत्य के आगाज को तालियों का भरपूर समर्थन दिया। राधा-कृष्ण पर आधारित प्रस्तुति ने बांधा समां - शरद महोत्सव की चांदनी रात को शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी के विविध रूपों की मनोरम प्रस्तुति ने और भी आकर्षक बनाया। कुचीपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने कवि जयदेव की रचना पर आधारित राधा-कृष्ण के संयोग और वियोग की जीवंत प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी विभिन्न मुद्राओं से राधा की कृष्ण के प्रेम में मनोदशा का विस्तृत वर्णन किया। अयाना की इस प्रस्तुति ने महोत्सव के आनंद को और बढ़ा दिया। उपस्थित जनसामान्य भी पहली बार कुचीपुड़ी नृत्य के अलग-अलग आयामों को देखकर आनंदित हुए। नृत्य की मुद्राओं के साथ सघन संवाद भी हुआ स्थापित - पदमश्री गुरू जयरामा राव एवं वनश्री राव की शिष्या अयाना मुखर्जी ने अपनी आकर्षक नृत्य मुद्राओं से जल्द ही दर्शकों के साथ जीवंत समन्वय स्थापित कर लिया। अयाना ने पहली बार कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति देख रहे दर्शकों को अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हाथ-पैर एवं चेहरे की आकर्षक मुद्राओं से न सिर्फ लय एवं ताल का सटीक संतुलन दिखाया। वहीं दर्शकों के साथ अपनी अगली प्रस्तुति के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी साझा करती रही। इस तरह नृत्यांगना और दर्शकों के बीच में बने अद्भुत सामंजस्य ने अयाना की प्रस्तुति को दर्शनीय बनाया। थाली पर नृत्य की मुद्राओं से शिव आराधना - महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति के रूप में अयाना ने शिव आराधना प्रस्तुत की। उन्होंने ’तरंगम्’ नृत्य के माध्यम से शिव की स्तुति की। ’तरंगम्’ कुचीपुड़ी नृत्य की प्रमुख विशेषताओं में से एक है। यह शिव की अलौकिक शक्तियों एवं उनके सौन्दर्य का वर्णन है। इस नृत्य में अयाना ने जब थाली के ऊपर संतुलन बनाते हुए विभिन्न आकर्षक नृत्य मुद्राओं का प्रदर्शन किया तब उपस्थित जनमानस ने अपनी जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन भी किया। अयाना ने ’तरंगम्’ नृत्य में कांसे की थाली के ऊपर नृत्य के साथ-साथ लयात्मक चक्र भी दिखाया। यह नृत्य कलाकार की एकाग्रता और परमात्मा के लिए उसके समर्पण को सूचित करता है। ayana-mukherjees-kuchipudi-made-sharad-festival-memorable स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति - शरद महोत्सव 2019 सहश्त्रधारा, मंडला के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम से हुई। स्थानीय D - 4 Dance Class के प्रशिक्षणार्थी अनुष्का मरावी - लक्ष्य मरावी ने शानदार देश भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। आईशा यादव ने मराठी लोक नृत्य लावणी की प्रस्तुति दी। शिरिम दुबे ने सेमि क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। इन्हे कोरिओग्रफ किया D - 4 Dance Class की संचालिका और टेर्रेंस लेविस प्रोफेसनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मुंबई की ट्रेंड कोरियोग्राफर अनुष्का रोहित मालवणी ने। ayana-mukherjees-kuchipudi-made-sharad-festival-memorable प्रशासन ने किया सम्मानित, दर्शकों का मिला भरपूर समर्थन - महोत्सव के पहले दिन की समाप्ति के दौरान जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, एसपी आरआरएस परिहार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी वार्ष्णेय, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा तथा रजा फाऊंडेशन ने कुचीपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी को सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने सहस्त्रधारा में आयोजित शरद महोत्सव में दर्शकों की गरिमामय उपस्थिति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।