भाजपा ने अमर शहीद उदयचंद एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया पुण्यस्मरण

भाजपा ने अमर शहीद उदयचंद एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया पुण्यस्मरण

भाजपा ने अमर शहीद उदयचंद एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया पुण्यस्मरण

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रमbjp-garlanded-statues-of-immortal-martyr-udaychand-and-great-men-by-garlanding-them

मण्डला - देश की आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण जिले में राष्ट्रप्रेरणा के इस कार्यक्रम को पूरी गरिमा के साथ आयोजित कर मनाया गया। मण्डला नगर में प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता आंदोलन के अगस्त क्रांति वीर शहीद उदयचंद जैन के शौर्य स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण कर जयघोष के नारे लगाये। इस अवसर पर शहीद उदयचंद जैन के परिजन भी उपस्थित थे। निवास में अमर शहीद राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा में राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, नैनपुर ग्रामीण मण्डल डिठौरी में विधायक देवसिंह सैयाम ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। जिल के सभी मण्डलों में आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मण्डल अध्यक्षों द्वारा आयोजित किये गये। मण्डला नगर में स्थापित महापुरूषों को मूर्ति स्थल वीरांगना रानी दुर्गावर्ती, वीरांगना रानी अवंति बाई, शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, छत्रपति शिवाजी, स्वामी विवेकानंद, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर उदय चौक में शाम 7 बजे दीप प्रज्जवलन एवं भारत माता की आरती राष्ट्रभक्ति के गीत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर महापुरूषों के मूर्ति स्थल के समक्ष महिला मोर्चा द्वारा दीप प्रज्जवलन किया जायेंगे। नगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सहित, राजेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, प्रफुल्ल मिश्रा, पारस असरानी, आशीष शर्मा, थामन बरमैया, जयदत्त झा, सूयकांत जंघेला, राजेश पाठक, गिरीश चंदानी, रवि सोनवानी, सुदीप ब्रजपुरिया, आकाश क्षत्री, विवेक ठाकुर, अजीत जैन, सुश्री शशि पटेल, श्रीमति शिखा श्रीवास्तव, रितेश राय, बसंत चौधरी, प्रहलाद सोनी, रानू राजपूत, राजाराम नंदा, मयंक विश्वकर्मा, सुरेन्द्र क्षत्री, रवि पमनानी, सुदीप चौरसिया, अभिषेक गौतम, सहित नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।