भाजपा एवं कांग्रेस मे टिकट को लेकर मचा है घमासान

भाजपा एवं कांग्रेस मे टिकट को लेकर मचा है घमासान

भाजपा ने रायसुमारी से बनाया पेनल

कांग्रेस ने नही की रायसुमारी

abdul rahman सारनी। आगामी विधान सभा चुनाव मे टिकट को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस मे घमासान मचा हुआ है। टिकट की दौड़ मे लगे नेता अपने आकाओ के पास डेरा डाले हुए है। भाजपा मे रायसुमारी के बाद स्थानीय नेताओ से तीन तीन नाम पेनल के रूप मे मांगे है। जिसमे अधिकांश नेताओ ने कैलास मानेकर,मनोज डेहरिया एवं योगेश पंडागरे के नाम पेनल मे दिया है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओ से कोई राय सुमारी नही हुई है। इसी वजह से कांग्रेस के स्थानीय नेताओ की कोई पुछ परख नही हो रही है। दावेदार सीधे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी पर टकटकी लगाए बैठे हुए है। इस क्षेत्र के सभी दावेदार अपने आप को कमलनाथ जी का खास बता रहे है। इतना ही नही दावेदारो के रिकार्ड एवं उनके चरित्र का काला चिठठा कांग्रेस के बड़े नेताओ के पास पेश कर रहे है। अपने दामन को साफ बताने वाले नेताओ की खामियो को दुसरे दावेदार उजागर करने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है। दावेदार एक दुसरे पर खिचड़ उछाल कर कांग्रेस की छवि को नुकसान पंहुचा रहे है। विधान सभा चुनाव मे इस बार जमकर भीतरीघात होने के आसार साफ नजर आ रहे है। बताया जाता है कि कांग्रेस के दावेदारो मे मनोज मालवे,महेंद्र भारती,सीमा अतुलकर,मोनिका निरापुरे दौड़ मे चल रहे है। इसके अलावा पुर्व विधायक सुनिता बेले,टिकट के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओ से अपने नाम की सिफरिस करने मे लगी हुई है। भाजपा मे स्थानीय उम्मीदवार की मांग जोर पकड़ रही है। वतैमान विधायक चैतराम मानेकर ने अभी अपना दावा नही छोड़ा है। दो बार जीते श्री मानेकर पर भाजपा एम बार फिर से दावं खेल सकती है। इस बात की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है। हालांकि श्री मानेकर को भाजपा टिकट देती है तो भाजपा इस बार चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। भाजपा नए चेहरे की तलाश कर रही है। इसी वजह से भाजपा के नेताओ ने विधायक मानेकर के बेटे कैलास मानेकर का नाम आगे किया है। वही दुसरी तरफ भाजपा से टिकट की दौड़ मे लंबे समय से लगे पुर्व नपा अध्यक्ष मनोज डेहरिया,किशोर मोहबे,योगेस पंडागरे एवं किशोर बरदे भाजपा संगठन से अपनी वफादारी के बल पर टिकट मांग रहे है।