कांग्रेस ने 2 और भाजपा ने 1 सीट में हासिल की कामयाबी
मंडला से देव सिंह, बिछिया से नारायण पट्टा और निवास से डॉ. अशोक मर्सकोले पहुंचे विधानसभा
जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना सम्पन्न...
Syed Javed Ali
मण्डला - विधानसभा निर्वाचन 2018 की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सम्पन्न हुई। मतगणना में बिछिया विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा, निवास विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले एवं मंडला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के देवसिंह सैयाम विजयी घोषित किए गए हैं। मतगणना के दौरान सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर अनय द्विवेदी, एसपी राकेश सिंह तथा तीनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

बिछिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105 के नारायण सिंह पट्टा को कुल 76544, डॉ. शिवराज शाह को 55156, सुंदर लाल कुम्हरे को 1992, अशोक शाह धुर्वे को 1903, इंजीनियर कमलेश तेकाम को 32417, चंद्रप्रकाश सिरसाम ’’बंटी सिंह’’ को 829, पूरन सिंह को 969, सोनू लाल मरावी को 1010, अमर सिंह पट्टावी को 1171, नरेश धुर्वे को 1880, लाल सिंह को 1026, समारू को 1493 तथा सावित्री धूमकेती को 4777 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार निवास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 106 की अनिता उईके को कुल 3715, डॉ. अशोक मर्सकोले को 91007, रामप्यारे कुलस्ते को 62692, रम्मूलाल कुलस्ते को 21852, राजकुमार मरावी को 2763 तथा घनष्याम कुड़ापे को 2483 मत प्राप्त हुए।
मंडला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 107 के देवसिंह सैयाम को कुल 88873, लक्ष्मण उईके को 2217, प्रो. संजीव छोटेलाल उईके को 76668, किशन लाल उईके को 16746, प्रेमलाल वरकड़े को 2465 तथा मनोज गोंटिया को 2580 मत प्राप्त हुए।