निगम अधिकारी लोक सेवा गारंटी के कामों को लेकर लापरवाह

निगम अधिकारी लोक सेवा गारंटी के कामों को लेकर लापरवाह
भोपाल, लोक सेवा गारंटी के तहत नगर निगम के जरिए किए जाने वाले योजना के काम को लेकर निगम के जोनल अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। दरअसल विधवा पेंशन, विकलंग पेंशन, सहायता राशि और परित्यागता के प्रकरणों की फाइलों का ग्राफ वार्ड कार्यालयों दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि इन कामों के लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन जोनल अधिकारी कागजों में कोई न कोई कमी निकलाकर फाइलें रोक देते हैं। यह हाल शहर के किसी एक वार्ड कार्यालय का नहीं है, बल्कि निगम के सभी 85 वार्डों में यह स्थिति है। 1275 लोग रोज वार्ड कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन इस तरफ निगम के किसी आला अधिकारी का ध्यान नहीं है। देश में कोरोना वायरस के चलते मार्च में लॉक डाउन लगा था। तब से नागरिक इन कामों को लेकर परेशान हैं। मार्च से लेकर जुलाई तक लगभग पांच महीने होने वाले हैं। मई में अनलॉक के बाद से रोज बड़ी संख्या में लोग वार्ड कार्यालय इन कामों को लेकर पहुंचे।