CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

सुकमा
छत्तीसगढ़ में पदस्थ जवानों की खुदकुशी करने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, लगातार जवानों के खुदकुशी की खबरें सामने आती रही है। आज भी सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हादसे के बाद से पूरे कैंप में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि जवान गोरखा कैंप में पदस्थ था। जवान ने खुदकुशी क्यों की है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश निवासी सरताज सिंह सुकमा जिले के कोंटा गोरखा कैंप में पदस्थ था। मृतक जवान सीआरपीएफ के 219 बटालियन का जवान था। आज सुबह उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। कैंप में गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे कैंप में खलबली मच गई।